[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धीरजपुरा में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग:दमकल ने आधे घंटे में पाया काबू, पास खड़ी फसल बची


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

धीरजपुरा में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग:दमकल ने आधे घंटे में पाया काबू, पास खड़ी फसल बची

धीरजपुरा में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग:दमकल ने आधे घंटे में पाया काबू, पास खड़ी फसल बची

रींगस : रींगस के धीरजपुरा गांव में सोमवार को एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से हुई इस आगजनी की सूचना मिलते ही रींगस नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची। नगर पालिका के अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी और फायरमैन मूलचंद गढ़वाल ने तरुण कुमार की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की। जब दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, ट्रांसफार्मर जल रहा था।

दमकल की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। ट्रांसफार्मर के पास खेत में कटी हुई फसल और आसपास के खेतों में खड़ी पकी फसल थी। समय पर आग बुझा ली गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना से बिजली निगम को आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट पाया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet