[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंबेडकर जयंती पर राजनीतिक विवाद:भाजपा की नारेबाजी पर कांग्रेस का विरोध, भाजपा नेत्री ने शांत करवाया मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

अंबेडकर जयंती पर राजनीतिक विवाद:भाजपा की नारेबाजी पर कांग्रेस का विरोध, भाजपा नेत्री ने शांत करवाया मामला

अंबेडकर जयंती पर राजनीतिक विवाद:भाजपा की नारेबाजी पर कांग्रेस का विरोध, भाजपा नेत्री ने शांत करवाया मामला

रींगस : रींगस के अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती समारोह के दौरान राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता माल्यार्पण के बाद आमने-सामने आ गए।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भातरा ने ‘भाजपा जिंदाबाद’ और ‘पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस पर कांग्रेसी पार्षद हरदयाल सिंह बलौदा ने कड़ा विरोध जताया। मामला बढ़ता देख भाजपा नेत्री विशाखा कुमावत ने माफी मांगकर स्थिति को शांत किया। राजेंद्र भातरा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का पद चुनाव के बाद सार्वजनिक हो जाता है। विशाखा कुमावत ने कहा कि अगर नारेबाजी से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे क्षमाप्रार्थी हैं।

पार्षद हरदयाल सिंह ने कहा कि संविधान निर्माता की जयंती पर राजनीतिक नारेबाजी अनुचित है। बहुजन समाज के मदन लाल टांक और गुलाबचंद ने भी बाबा साहेब के नाम पर राजनीति का विरोध किया। विवाद के बाद भाजपा ने अलग से कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिर्राज सिंह तंवर, पालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा, पार्षद राकेश शर्मा और सीताराम कुलदीप समेत कई लोग शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet