अंबेडकर जयंती पर राजनीतिक विवाद:भाजपा की नारेबाजी पर कांग्रेस का विरोध, भाजपा नेत्री ने शांत करवाया मामला
अंबेडकर जयंती पर राजनीतिक विवाद:भाजपा की नारेबाजी पर कांग्रेस का विरोध, भाजपा नेत्री ने शांत करवाया मामला
रींगस : रींगस के अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती समारोह के दौरान राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता माल्यार्पण के बाद आमने-सामने आ गए।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भातरा ने ‘भाजपा जिंदाबाद’ और ‘पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस पर कांग्रेसी पार्षद हरदयाल सिंह बलौदा ने कड़ा विरोध जताया। मामला बढ़ता देख भाजपा नेत्री विशाखा कुमावत ने माफी मांगकर स्थिति को शांत किया। राजेंद्र भातरा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का पद चुनाव के बाद सार्वजनिक हो जाता है। विशाखा कुमावत ने कहा कि अगर नारेबाजी से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे क्षमाप्रार्थी हैं।
पार्षद हरदयाल सिंह ने कहा कि संविधान निर्माता की जयंती पर राजनीतिक नारेबाजी अनुचित है। बहुजन समाज के मदन लाल टांक और गुलाबचंद ने भी बाबा साहेब के नाम पर राजनीति का विरोध किया। विवाद के बाद भाजपा ने अलग से कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिर्राज सिंह तंवर, पालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा, पार्षद राकेश शर्मा और सीताराम कुलदीप समेत कई लोग शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038812


