बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा फूले रैली को दिया गया अंतिम रूप
बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा फूले रैली को दिया गया अंतिम रूप
झुंझुनूं : सर्व समाज एकता मंच द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती एवं महात्मा ज्योतिबा फूले की स्मृति में आयोजित अंबेडकर-फूले मोटरसाइकिल रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसी क्रम में अणगासर रोड स्थित वार्ड नंबर 5 में श्री अंबे माताजी मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें रैली की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
रैली के संयोजक प्रदीप चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रैली 14 अप्रैल को शाम 4 बजे गांधी चौक से प्रारंभ होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क तक निकाली जाएगी। रैली का उद्देश्य सामाजिक समरसता, समानता और जनजागरूकता का संदेश देना है। उन्होंने सर्व समाज से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में राजेश बजाड़, पवन आलदिया, सुभाष चंद्र नायक, विजय सिंह नायक, जगदीश नायक, विशाल नायक, रितेश नायक, राजा नायक, बलू नायक, मनीष, प्रीतम सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने दायित्वों का निर्धारण किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035999
