खेतड़ी में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान, अंबेडकर पार्क में दीपोत्सव का आयोजन
खेतड़ी में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान, अंबेडकर पार्क में दीपोत्सव का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहर मंडल खेतड़ी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में श्रमदान कर स्वच्छता कार्य किया और बाबा साहब की प्रतिमा को स्वच्छ जल से स्नान करवाया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा शहर मंडल खेतड़ी अध्यक्ष ज्योति भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम संयोजक योगेश चौधरी ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश अनुसार भाजपा खेतड़ी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में साफ-सफाई की और बाबा साहब की प्रतिमा को सैकड़ों दीपक जलाकर सजाया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह, निर्माण विश्वनाथ अग्रवाल, गजानंद कुमावत, कालीचरण गुप्ता, विद्याधर सैनी, रोहिताश मेहरड़ा, सीताराम वर्मा, किशोरी लाल सैनी, विशंभर लाल शर्मा, सागरमल नायक, राजेश सांखला, गजेंद्र पारीक, सांवरमल सैनी और नंदकिशोर बबेरवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया।