गणेश्वर में शहीद मेला कल:तिरंगा रैली से होगी शुरुआत, 21 हजार रुपये की अंतिम कुश्ती
गणेश्वर में शहीद मेला कल:तिरंगा रैली से होगी शुरुआत, 21 हजार रुपये की अंतिम कुश्ती
नीमकाथाना : गणेश्वर में शहीद गोकुलचंद यादव की 9वीं पुण्यतिथि पर कल यानी 13 अप्रैल को शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को शहीद सेवा समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान समिति के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, सुबह सवा 7 बजे तिरंगा रैली निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 9 बजे शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। सुबह 10 बजे से कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। समिति की ओर से सरजीत यादव ने बताया कि इस बार अंतिम कुश्ती का इनाम 21 हजार रुपये रखा गया है। पहलवानों को कुश्ती में भाग लेने के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। साथ ही उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035961
