महात्मा ज्योतिबा फुले की 198 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
झुंझुनूं में निकाली विशाल वाहन रैली, फुले दंपति को भारत रत्न देने की मांग गूंजी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : महात्मा ज्योतिबा फुले एवं बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली की शुरुआत जिला मुख्यालय स्थित सैनी मंदिर से हुई। रैली को झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, संस्था के संरक्षक बनवारीलाल सैनी, मुरारी सैनी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया एवं जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली से पूर्व सैनी मंदिर परिसर में महात्मा फुले एवं डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने कहा कि महात्मा फुले एवं डॉ. अंबेडकर ने आजीवन वंचित, शोषित, दलित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। डॉ. अंबेडकर स्वयं महात्मा फूले को अपना आदर्श और आध्यात्मिक गुरु मानते थे। डॉ अम्बेडकर ने संविधान निर्माण में भी उनके विचारों को प्रमुख स्थान देकर उनके विचारों को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
रैली में सर्व समाज के चिन्तक, विचारक एवं फुले अम्बेडकर को अपना आदर्श मानने वाले गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर तथा पुष्प वर्षा कर रैली का अभिनंदन किया गया। गणेश सैनी से प्रारंभ होकर रैली राणी सती मार्ग, चूणा चौक, गांधी चौक,शाह वाला कुआं,शहीद जेपी जानू स्कूल, बीडीके अस्पताल,बस स्टैंड होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची। अम्बेडकर पार्क में रैली का बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में जहां जिला कलेक्टर रामावतार मीणा के आतिथ्य में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला कलेक्टर ने कहा कि दोनों ही महापुरुषों का व्यक्तित्व और कृतित्व उच्च कोटि का रहा है। हमें इनसे प्रेरणा लेकर इनके सिद्धान्तों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।
इस दौरान पूरे मार्ग में ‘महात्मा फुले अमर रहें’, बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर अमर रहे।‘सावित्रीबाई फूले को भारत रत्न दो’ जैसे गगनभेदी नारे गूंजते रहे। फुले अम्बेडकर वादी लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फूले को भारत रत्न दिए जाने की जोरदार मांग उठाई।
रैली में डीजे की धुन पर महात्मा फुले, बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर और सावित्रीबाई फुले के कर्णप्रिय गानों ने सभी को रोमांचित किया। युवा कार्यकर्ताओं ने नृत्य के साथ रैली को और भी अधिक आकर्षण का केंद्र बनाया।
इस विशाल रैली में माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं की महिला जिलाध्यक्ष बबली सैनी, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सैनी, सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष डीपी सैनी, मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष संजय सैनी, विधि सलाहकार एडवोकेट मोतीलाल सैनी एवं एडवोकेट होशियार सिंह सैनी, जिला उपाध्यक्ष एवं भामाशाह सुरेन्द्र सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया, सौरभ योगी, महामंत्री रतनलाल सैनी, कैलाश सैनी पीडब्ल्यूडी, महेन्द्र खडोलिया,प्रचार मंत्री प्रो हितेश सैनी, संगठन मंत्री अशोक सैनी, जिला सचिव सुरेश लालोढिया, संगठन मंत्री घनश्याम सैनी, दलिप सैनी इस्लामपुर, सब इंस्पेक्टर सुनिल सैनी, नवनीत सैनी, श्रीभगवान सैनी, सुमेर सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष दलिप सैनी, मीडिया प्रभारी नरेश बगड़, पंसस दिनेश कायस्थपुरा, सोशल मीडिया प्रभारी अमित सैनी व सचिन सैनी, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सैनी, प्रधानाचार्य अनिता सैनी, माली सैनी समाज संस्था के संरक्षक प्रभातीलाल सैनी, रेंजर अमित सैनी, नानूवाली बावड़ी के सरपंच रमेश सैनी,ढाणा सरपंच विकास सैनी, माखर सरपंच अशोक सैनी,बागोरा सरपंच रमेश सैनी,भोदन सरपंच बिल्लू सैनी, पूर्व उपसरपंच हरिसिंह सैनी, भामाशाह रामस्वरूप सतरावला, संतोष सैनी चिड़ावा, काशीराम सैनी चिड़ावा,डीपी सैनी कायस्थपुरा, उपसरपंच बारसीलाल सैनी,उपाध्यक्ष रामगोपाल सैनी बिसाऊ, संरक्षक सुधा पंवार, सावित्री सैनी, सेवानिवृत्त डिप्टी निरंजन आल्हा, मुकेश सैनी घोड़ीवारा, भाजपा नेता बुधराम सैनी, संगठन मंत्री बाघसिंह तोमर,लायन सूबेदार मेजर पूर्ण सिंह सैनी, सूबेदार सुभाष सांखला, सूबेदार संतोष सैनी, सुमेर सिंह इस्लामपुर, उपाध्यक्ष किशनलाल सैनी सुलताना, सचिव किशोर छापोली, सेवानिवृत्त तहसीलदार मंगलचंद सैनी, ब्राह्मण समाज बगड़ के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रो किशोर बरबड़, पंकज बोयल,सह कोषाध्यक्ष दीनदयाल सैनी, व्याख्याता अरूण, पूर्व पार्षद सुशील सैनी, प्रधानाचार्य श्रीराम सैनी, मैनेजर चिरंजीलाल सैनी, उपप्रधानाचार्य सुमेर सिंह,भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विकास आल्हा, उपप्रधानाचार्य भजनलाल बुन्देला, पूर्व चेयरमैन सत्यवीर बरवड़, विकास अधिकारी श्योपाल निर्मल, सरपंच राजेन्द्र सैनी बड़ागांव, सैनी समाज बड़ागांव अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, मूलचंद कंकराना, मास्टर श्रीराम सैनी, प्रदीप सैनी अशोकनगर, व्याख्याता मुकेश सैनी,लोको पायलट छगन सैनी, जेटीओ रोहित आजाद,छात्र नेतृ सुधा सैनी, कृष्ण सांखला, जगदीश सैनी ढंढार, बद्री प्रसाद तंवर, योगेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य पुष्पेन्द्र सैनी, चंदगीराम ओजटू, दिनेश इन्दोरिया,ओमप्रकाश सैनी सूरजगढ़, वैवाहिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामलाल बागोरा, संदीप मावंडिया चिड़ावा, सुनील सैनी चिड़ावा, पूर्व सरपंच मूलचंद पौंख सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।