महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाई:चूरू में भाजपा किसान मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि, समाज सुधारक के योगदान को किया याद
महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाई:चूरू में भाजपा किसान मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि, समाज सुधारक के योगदान को किया याद
चूरू : चूरू के सादुलपुर में भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में फूले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश ने महात्मा फूले के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि फूले ने अपना जीवन समाज सुधार के लिए समर्पित कर दिया। वे पहले ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने वंचित और पिछड़े वर्गों को समाज में सम्मान दिलाने का काम किया।
फूले ने नारी शिक्षा को बढ़ावा दिया। उन्होंने बाल विवाह का विरोध और विधवा पुनर्विवाह का समर्थन किया। समाज में समानता के लिए संघर्ष किया और कुरीतियों के खिलाफ नई चेतना जगाई।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें शहर मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी, गुलपुरा मंडल अध्यक्ष मुकेश नेमिवाल और ओबीसी शहर मंडल अध्यक्ष सांवरमल स्वामी प्रमुख थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देना था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034446


