सीतसर मेले में स्वर्णकार समिति ने दी सेवाएं
सीतसर मेले में स्वर्णकार समिति ने दी सेवाएं
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिला मुख्यालय के मंडावा रोड स्थित सीतसर धाम में स्वर्णकार सेवा समिति द्वारा दो दिवसीय मेले में सेवाएं दी गई। स्वर्णकार सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समिति द्वारा दो दिवस तक मेले में पधारे श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। समिति सचिव विश्वनाथ तुणगर ने बताया कि गत बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार 10 अप्रैल और 11 अप्रैल को भीमसर और सीतसर जाने वाले पदयात्रियों एवं दर्शनार्थियों के लिए सेवा शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ गुरुवार को सीतसर धाम के पुजारी पुष्कर लाल के कर कमलों द्वारा किया गया। सेवा शिविर में प्रकाश तुणगर, कानू तुणगर, कैलाश भामा, बजरंग छापरवाल, राजकुमार सोनालिया, संजय कड़ेल के साथ सीतसर गांव के गणमान्य जनों ने उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096430


