[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : वन कर्मचारी की बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिरी:गंभीर हालत में जयपुर रेफर, धरने में शामिल होने गांव से जा रहा था खेतड़ी रेंज कार्यालय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : वन कर्मचारी की बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिरी:गंभीर हालत में जयपुर रेफर, धरने में शामिल होने गांव से जा रहा था खेतड़ी रेंज कार्यालय

वन कर्मचारी की बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिरी:गंभीर हालत में जयपुर रेफर, धरने में शामिल होने गांव से जा रहा था खेतड़ी रेंज कार्यालय

झुंझुनूं-खेतड़ी : वन विभाग के कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार में शामिल होने के लिए आ रहा एक कर्मचारी मंगलवार को हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार कर्मचारी अपने गांव से बाइक पर सवार होकर खेतड़ी रेंज कार्यालय आ रहा था। इस दौरान खेतड़ी के ही धोबी घाट के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में कैटल गार्ड के पद पर कार्यरत कुठानिया निवासी बहादुर मल (40) पुत्र श्रीराम को खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल लाया गया। इस दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया।

सहायक वनरक्षक सत्यवान सिंह पूनिया ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी पिछले दो दिन से अपनी मांगों को लेकर खेतड़ी के रेंज कार्यालय के सामने धरना दे रहे थे। इसी दौरान वन विभाग में कार्यरत कैटल गार्ड बहादुर मल बाइक पर सवार होकर अपने गांव से खेतड़ी रेंज कार्यालय के सामने लगे धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आ रहा था। इस दौरान अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह नाले में गिर गया। सड़क के पास से गुजरने वाले नाले में खेतड़ी कस्बे का पानी बहता है। जिसमें पानी का बहाव भी बढ़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि घायल कर्मचारी को 108 एंबुलेंस के जरिए राजकीय अजीत अस्पताल लाए थे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके सिर में चोटें लगने से हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर धरने पर बैठे सभी वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।

कर्मचारियों ने बताया कि ऐसे में जब कर्मचारी हादसों का शिकार हो रहे हैं तो सरकार को उनकी उनकी मांगों को लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए। जिससे कर्मचारियों का अहित नहीं हो और कर्मचारी अपने कार्य का निर्वहन करें। घटना की सूचना पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी जुटाकर हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक को थाने में खड़ा करवाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet