[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NSUI ने क्लीन व ग्रीन कैंपस के संकल्प के साथ मनाया स्थापना दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

NSUI ने क्लीन व ग्रीन कैंपस के संकल्प के साथ मनाया स्थापना दिवस

झुंझुनूं : छात्र संगठन एनएसयूआई का स्थापना दिवस बुधवार को जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ के नेतृत्व में शहर के आरआर मोरारका कॉलेज में मनाया गया। जिला महासचिव सुशांक चौधरी व छात्रा इकाई की अध्यक्ष हेमलता के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने क्लीन कैंपस ग्रीन कैंपस अभियान में महाविद्यालय की सफाई कर पौधारोपण किया।

कॉलेज कमेटी के महासचिव साहिल चायल ने छात्र-छात्राओं को नशा छोड़ने की शपथ दिलाई। इस दौरान पक्षियों के लिए परिंडे व पौधे लगाए गए। छात्रा अध्यक्ष हेमलता ने बताया कि विद्यार्थी हितों के लिए छात्र संगठन एनएसयूआई हमेशा कार्यरत रहेगा।

प्रदेश सचिव पंकज देग, रैनी शर्मा, काव्या, इमरान, जिला महासचिव साहिल सैय्यद, जिला सचिव सरफराज, सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर सुनील सियाग, जिला उपाध्यक्ष अक्षय जाट, जिला को-ऑर्डिनेटर कपिल पूनियां, उदयपुरवाटी अध्यक्ष अंकित सानोदिया, लोकेश मीणा, सचिन सैनीपुरा, गणेश आदि मौजूद थे। झुंझुनूं. छात्र संगठन एनएसयूआई के पदाधिकारी परिंडे लगाते हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad