[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में 143 पंचायत टीबी मुक्त, प्रदेश में दूसरा स्थान:मुख्यमंत्री ने सीएमएचओ और डीटीओ को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में 143 पंचायत टीबी मुक्त, प्रदेश में दूसरा स्थान:मुख्यमंत्री ने सीएमएचओ और डीटीओ को किया सम्मानित

चूरू में 143 पंचायत टीबी मुक्त, प्रदेश में दूसरा स्थान:मुख्यमंत्री ने सीएमएचओ और डीटीओ को किया सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिले ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले ने 143 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में इस उपलब्धि के लिए सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा और जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर और प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ भी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में चूरू जिले को टीबी जागरूकता गतिविधियों के लिए भी सराहा गया। सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि अब टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान का दायरा और बढ़ाया जाएगा। साथ ही आम लोगों को टीबी के बारे में अधिक जानकारी प्रदान की जाएगी। चिकित्सा विभाग की यह पहल टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin