[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

RGHS योजना के भुगतान में देरी:मरीज परेशान, विधायक मनोज न्यांगली ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

RGHS योजना के भुगतान में देरी:मरीज परेशान, विधायक मनोज न्यांगली ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

RGHS योजना के भुगतान में देरी:मरीज परेशान, विधायक मनोज न्यांगली ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सादुलपुर : राजस्थान में RGHS और मां योजना के तहत सरकारी भुगतान में देरी से मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सादुलपुर के विधायक मनोज न्यांगली ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मुद्दे को उठाया है। विधायक ने बताया कि जयपुर के प्रमुख अस्पतालों में 500-1000 किलोमीटर दूर से आने वाले मरीजों को इलाज से वंचित होना पड़ रहा है। अस्पताल और मेडिकल स्टोर्स सरकारी भुगतान नहीं होने के कारण मरीजों का इलाज करने से मना कर रहे हैं।

विधायक ने अपनी मां का उदाहरण देते हुए बताया कि उनकी माता प्रेम कंवर का पिछले 8-10 महीने से महावीर कैंसर अस्पताल में इलाज चल रहा था। 8 अप्रैल 2025 को जब वे अपनी मां को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, तो वहां 200-400 अन्य मरीजों की तरह उन्हें भी बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा। न्यांगली ने कहा कि यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दूर-दराज से आने वाले मरीजों को इलाज न मिलना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस व्यवस्था में तत्काल सुधार करने और जनता को योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin