[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परिवार शादी में गया, चोर घर में घुसे:करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी और लाखों रुपए के जेवरात चुराए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

परिवार शादी में गया, चोर घर में घुसे:करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी और लाखों रुपए के जेवरात चुराए

परिवार शादी में गया, चोर घर में घुसे:करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी और लाखों रुपए के जेवरात चुराए

सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में चोरों ने केवल 2 घंटे तक बंद रहे मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। वापस आने पर करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी और लाखों रुपए के जेवरात चोरी मिले। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुरा निवासी हंसराज ने बताया- परिवार के सभी सदस्य रात को शादी में गए थे। इस दौरान चोर उनके घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे को खोलकर अलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब डेढ़ लाख नगद, चार सोने के कंगन,पांच सोने की अंगूठी,सोने की रखड़ी सहित अन्य जेवरात चुराकर ले गए, जिनकी कीमत करीब 8 लाख से ज्यादा है। परिवार के सदस्य वापस लौटे तो सामान बिखरा मिला। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin