गर्मी से नीमकाथाना में लॉकडाउन जैसे हालात:सुबह 9 बजे से ही तेज धूप, व्यस्त चौराहों पर पसरा सन्नाटा; लोग घरों में दुबके
गर्मी से नीमकाथाना में लॉकडाउन जैसे हालात:सुबह 9 बजे से ही तेज धूप, व्यस्त चौराहों पर पसरा सन्नाटा; लोग घरों में दुबके
नीमकाथाना : नीमकाथाना में पिछले दो दिनों में तेज गर्मी का असर बढ़ा है। गर्मी के कारण न केवल आम लोग परेशान हैं, बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हो उठे हैं। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। आमतौर पर व्यस्त रहने वाले चौराहे और गलियां सूनी पड़ी हैं। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप शुरू हो जाती है। गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया है।

स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी गर्मी से बचने के लिए विशेष सावधानी बरत रहे हैं। वे गमछा, रूमाल, दुपट्टा और छतरी का उपयोग कर रहे हैं। सिर पर टोपी पहनकर धूप से बचाव किया जा रहा है। गर्मी के कारण शहर के बाजारों में भी सन्नाटा छाया हुआ है। लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। केवल शाम के समय बाजारों में कुछ रौनक देखने को मिल रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045422

