[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शराब की दुकान को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

शराब की दुकान को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

शराब की दुकान को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक 

नवलगढ़ : सौंथली गांव के पूनियों की ढाणी में शराब की दुकान और जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जोरदार विवाद हुआ, जो हाथापाई तक जा पहुंचा। इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच लात-घुसे की बौछारें हुईं, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, प्रारंभ में महिलाओं ने शराब के कार्टून बाहर निकालकर विरोध जताया, जिसमें उन्होंने शराब की दुकान के संचालन पर गंभीर आपत्ति जाहिर की। इसके बाद शराब ठेकेदार और विरोध कर रही महिलाओं के बीच बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। शराब ठेकेदार ने भी अपने पक्ष की महिलाओं और अन्य लोगों के साथ मिलकर विरोध कर रही महिलाओं से भिड़ंत की।

विवाद के दौरान एक पक्ष ने आरोप लगाया कि शराब की दुकान अवैध ब्रांच के साथ गलत तरीके से बनाई गई है। इसके अलावा, दुकान के निर्माण में भी अनियमितताओं के आरोप लगाए गए। इस घटना के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग और गाली-गलौज की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे दोनों पक्षों के लोग दुखी और आहत हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के पास जाकर इस विवाद की शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin