[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी के जवान विजय यादव का जम्मू-कश्मीर में निधन:पिता ने दी मुखाग्नि; 26 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे, दो महीने पहले हुई थी शादी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी के जवान विजय यादव का जम्मू-कश्मीर में निधन:पिता ने दी मुखाग्नि; 26 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे, दो महीने पहले हुई थी शादी

पिलानी के जवान विजय यादव का जम्मू-कश्मीर में निधन:पिता ने दी मुखाग्नि; 26 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे, दो महीने पहले हुई थी शादी

पिलानी : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में तैनात 26 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान विजय यादव का रविवार तड़के निधन हो गया। हालांकि उनकी मौत के कारण सामने नहीं आए हैं। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे जवान की पार्थिव गांव लाई गई। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पार्थिव देह देख पत्नी हुई बेहोश

जवान की पार्थिव देह को देखकर उसकी पत्नी बेहोश हो गई। माता-पिता और बहनों का भी रो-रो कर बुरा हाल था। अंतिम दर्शनों के बाद उनके पार्थिव देह को अंत्येष्टि स्थल ले जाया गया। जहां पिता विजेंद्र सिंह ने अपने इकलौते बेटे को मुखाग्नि दी।

घर पर पार्थिव देह पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ग्रामीण।
घर पर पार्थिव देह पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ग्रामीण।

सैन्य सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई

अंतिम संस्कार से पूर्व नायब तहसीलदार हरीश यादव और सैनिक कल्याण बोर्ड के वेलफेयर ऑफिसर सूबेदार जयकरण ने पुष्पांजलि अर्पित की। सेना की विशेष टुकड़ी ने गन सैल्यूट देकर अंतिम विदाई दी। बड़ी संख्या में कस्बे के लोग भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

2018 में हुए थे सेना में भर्ती

विजय राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे का रहने वाले थे। 18 फरवरी, 2025 को ही उनकी शादी हुई थी। दो महीने छूट्टी पर रहने के बाद 27 मार्च को ही ड्यूटी पर लौटे थे।

परिवार में उसकी पत्नी मोनिका, पिता विजेंद्र सिंह यादव और दो बहनें वर्षा और वंशु हैं। विजय परिवार का इकलौते बेटे थे। वह 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। पिता विजेंद्र सिंह भी सेना से रिटायर्ड हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin