भूदौली में कल से शुरू होगा तीन दिवसीय मेला:हजरत सैयद कल्लूशाह पीर बाबा की दरगाह पर चादर पेश करने समेत कई कार्यक्रम होंगे
भूदौली में कल से शुरू होगा तीन दिवसीय मेला:हजरत सैयद कल्लूशाह पीर बाबा की दरगाह पर चादर पेश करने समेत कई कार्यक्रम होंगे
नीमकाथाना : नीमकाथाना क्षेत्र के भूदौली गांव में हजरत सैयद कल्लूशाह पीर बाबा का वार्षिक मेला मंगलवार से शुरू होगा। दरगाह कमेटी ने मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीन दिवसीय इस मेले में कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 7 अप्रैल को शाम 5 बजे कुरान ख्वानी होगी। रात 9 बजे महफिल-ए-मिलाद का आयोजन किया जाएगा। 8 अप्रैल को दोपहर 3 बजे मुख्य बाजार से चादर की रस्म शुरू होगी। चादर जुलूस दरगाह तक जाएगा, जहां विधिवत चादरपोशी की जाएगी।
मेले में बाहर से आने वाले जायरीनों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। रात 9 बजे मशहूर अंतरराष्ट्रीय कव्वाल सलीम राजा मुंबई से धमाकेदार कव्वाली पेश करेंगे। 9 अप्रैल की सुबह कुल की रस्म अदा की जाएगी। ग्रामवासियों और दरगाह कमेटी की ओर से हर साल यह मेला आयोजित किया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरगाह पर पहुंचकर अपनी मन्नतें मांगते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042637


