खेतड़ी में रामायण सत्संग संस्था द्वारा भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली
खेतड़ी में रामायण सत्संग संस्था द्वारा भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : श्री राम नवमी के पावन अवसर पर रामायण सत्संग संस्था खेतड़ी द्वारा भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। रामायण सत्संग चबूतरे पर पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता सैनी, पार्षद लीलाधर सैनी , पुर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, गजानंद कुमावत, सुधीर गुप्ता, बुधराम गुप्ता,अमित सैनी, पंकज शास्त्री सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। शोभायात्रा सांयकाल मुख्य बाजार से होते हुए करोल बाजार, चुना चौक, अजीत हॉस्पिटल, उपखंड कार्यालय, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, बस स्टैंड होते हुए शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली गई। रामायण सत्संग संस्था खेतड़ी द्वारा आयोजित यह शोभायात्रा एक भव्य और पावन आयोजन हुआ, जिसमें भगवान राम के भक्तों को उनके आराध्य के दर्शन का अवसर मिला। इस आयोजन में स्थानीय नागरिक और भगवान राम के भक्तों ने भाग लिया। यह शोभायात्रा भगवान राम के जीवन के आदर्शों और उनकी महिमा को प्रदर्शित करती है ।