रामनवमी पर निकली राम दरबार की शोभा यात्रा
रामनवमी पर निकली राम दरबार की शोभा यात्रा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : सुल्ताना रोड स्थित श्याम मंदिर से रविवार को रामनवमी पर राम दरबार की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा श्याम मंदिर से शुरू होकर जांगिड़ मोहल्ला, चूणा चौक व मुख्य बाजार होती हुई बड़ा मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में काफी संख्या में महिलाएं कलश धारण किए हुए थी। शोभा यात्रा के दौरान राम दरबार की आकर्षक झांकी सजाई गई। यात्रा में युवा अपने हाथों में ध्वज पताका लिए हुए डीजे की धुन पर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह गुलाल व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।