मदरसा खेल महोत्सव का आयोजन
बच्चों ने खेलों मे दिखाया दमखम, गोली-चम्मच रेस, रस्सी कूद सहित कई खेलों का हुआ आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : जिले के राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा पंजीकृत मदरसों में शुक्रवार को खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझड़िया के आदेशानुसार मदरसा मुफीदुल इस्लाम में भी खेल महोत्सव 2025 का आयोजन हुआ। खेल महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मदरसा में स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले खेलों का आयोजन किया गया। बालक-बालिकाओं को अलग-अलग वर्ग में बांटा गया। खेलों में रस्सी कूद, गोली-चम्मच रेस, बैलून रेस व कुर्सी रेस जैसी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इन खेलों मे भाग लिया।
खेल के दौरान मदरसा प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने जबरदस्त हुटिंग की व तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढाया। छात्र-छात्राओं ने खेलों के दौरान खेल का आंनद लिया। खेल प्रभारी रुखसार व फारुक सौलंकी ने बच्चों को खेल के बारे विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर शिक्षा अनुदेशक अब्दुल हमीद खान बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अकीला बानो ने बताया कि सभी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं स्वर्ण, रजत व ब्रोंज मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर वसिम कुरैशी, अब्दुल हमीद खान, मोहम्मद हारुन कुरैशी, फारुक सोलंकी, अकीला बानो, समीरा बानों व रुखसार बानो सहित मदरसा स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।