चूरू में टायर फटने से पोल से टकराई पिकअप:एक ही परिवार के 8 लोग घायल, दो की हालत गंभीर; देवता के धोक लगाने जा रहे थे
चूरू में टायर फटने से पोल से टकराई पिकअप:एक ही परिवार के 8 लोग घायल, दो की हालत गंभीर; देवता के धोक लगाने जा रहे थे
चूरू : चूरू की रतनगढ़ रोड पर शनिवार दोपहर टायर फटने से एक पिकअप बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के 8 लोग घायल हो गए। ये सभी लोग गांव बछरारा से इंद्रपुरा में देवता के धोक लगाने जा रहे थे। घायलों को तुरंत निजी वाहन से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
हादसे में कुनणा देवी, सूरजा देवी, संजू देवी, कुसुम, लक्ष्मी, योगिता, रितिका और नरेंद्र घायल हो गए। इनमें से एक महिला और 11 वर्षीय लक्ष्मी को गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने सभी घायलों का इलाज शुरू कर दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039405

