[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा का किरोड़ी पर तंज- ये दूसरी तरह के साढ़ू:कभी कहते हैं धमाका करुंगा, भ्रष्टाचार नहीं होने दूंगा; केंद्र और राज्य की सरकार विध्वंसकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दौसाराजस्थानराज्य

डोटासरा का किरोड़ी पर तंज- ये दूसरी तरह के साढ़ू:कभी कहते हैं धमाका करुंगा, भ्रष्टाचार नहीं होने दूंगा; केंद्र और राज्य की सरकार विध्वंसकारी

डोटासरा का किरोड़ी पर तंज- ये दूसरी तरह के साढ़ू:कभी कहते हैं धमाका करुंगा, भ्रष्टाचार नहीं होने दूंगा; केंद्र और राज्य की सरकार विध्वंसकारी

दौसा : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के सवाल पर उनको साढ़ू बताया। डोटासरा ने कहा- साढ़ू दो तरह के होते हैं, ये दूसरी तरह के हैं। डोटासरा ने कहा- किरोड़ी कभी कहते हैं बम फोड़ूंगा, भ्रष्टाचार नहीं होने दूंगा। वे (किरोड़ी) सरकार में हैं तो कह किससे रहे हैं? आपको कौन कह रहा है कि भ्रष्टाचार करो। ईमानदारी से काम करो। उन्होंने केंद्र और राज्य की सरकार को विध्वंसकारी बताया। डोटासरा ने गुरुवार को जयपुर से दिल्ली जाते वक्त दौसा में यह बात कही।

डोटासरा के किरोड़ी लाल मीणा को दूसरी तरह का साढ़ू बताने पर मौके पर दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता हंस पड़े।
डोटासरा के किरोड़ी लाल मीणा को दूसरी तरह का साढ़ू बताने पर मौके पर दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता हंस पड़े।

किरोड़ी ने कहा धमाका करूंगा और फिर दिल्ली चले गए

डोटासरा ने कहा- किरोड़ी लाल मीणा ने एक दिन पहले कहा कि धमाका करूंगा। फिर दिल्ली चले गए। कहा- 9 महीने की भरपाई कर दूंगा। कभी कहते हैं कि बजरी माफिया पनप रहे हैं। अकेले बीसलपुर में रोजाना 7-8 करोड़ की बजरी चोरी हो रही है। आप मंत्री हो, बजरी माफिया को रोकने के लिए आपने क्या किया? उनसे पूछा जाना चाहिए कि आप मंत्री हो या नहीं?

डोटासरा ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा-

भाजपा की विचारधारा लोगों को एक दूसरे से लड़ाने की रही है। जनहित के कामों से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस के किसी भी सांसद ने यह नहीं कहा कि हम वक्फ कानून नहीं मानेंगे। हमने सिर्फ अपनी बात रखी है।

डोटासरा ने कहा- जब भी कोई कानून बनता है, अगर उसमें कोई कमियां हैं तो उस पर बात रखी जाती है। कांग्रेस की विचारधारा हिंदू-मुस्लिम करना और लोगों को आपस में लड़ाना नहीं है। सरकार को जनहित के काम करने चाहिए। बेरोजगारों को रोजगार देना चाहिए। आमजन को राहत देने के काम करने चाहिए, लेकिन भाजपा का ऐसे कामों से कोई सरोकार नहीं है।

दौसा पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारियों और नेताओं ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का स्वागत किया।
दौसा पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारियों और नेताओं ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का स्वागत किया।

केंद्र और राज्य की सरकार विध्वंसकारी

डोटासरा ने कहा- वक्फ बिल संशोधन की 70 साल से कोई आवश्यकता महसूस नहीं हुई। फिर ऐसे क्या कारण रहे जो इस बिल को लाया गया। यह आरएसएस और भाजपा की अनबन है। यह बिल आरएसएस के एजेंडे में था। केंद्र और राज्य की सरकार विध्वंसकारी है। हम राइट टू हेल्थ, राइट टू एजुकेशन, राइट टू इन्फॉर्मेशन जैसे कानून लाए। भाजपा भी ऐसे कानून बनाए।

संसद में राणा सांगा पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान पर डोटासरा ने कहा- किसी भी वीर योद्धा, महापुरुष, जाति और धर्म को लेकर अपमानित करने वाली बात नहीं होनी चाहिए। इसकी व्यवस्था हमारे संविधान में भी है।

कांग्रेस शासन में शुरू इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद कर रहे

पीसीसी चीफ ने कहा- राजस्थान में भजनलाल सरकार ने राइजिंग राजस्थान के तहत कई एमओयू किए। लेकिन वे सब झूठ बोल रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा। कांग्रेस शासन में इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू की गई थी, उन्हें बंद किया जा रहा है। क्या गरीब का बेटा इंग्लिश नहीं पढ़ सकता।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin