[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगरपालिका कर्मचारी संघ राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन खेतड़ी की नई कार्यकारिणी गठित, लोकेश सिंह बने अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगरपालिका कर्मचारी संघ राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन खेतड़ी की नई कार्यकारिणी गठित, लोकेश सिंह बने अध्यक्ष

नगरपालिका कर्मचारी संघ राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन खेतड़ी की नई कार्यकारिणी गठित, लोकेश सिंह बने अध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा 

खेतड़ी : नगरपालिका परिसर में गुरुवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन शाखा खेतड़ी की बैठक का आयोजन किया गया। प्रांतीय सरंक्षक रिछपाल सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में खेतड़ी नगरपालिका कर्मचारियों की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से लोकेश सिंह को संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।नवनियुक्त अध्यक्ष लोकेश सिंह ने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन संघ की ओर से प्रदेश भर में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। संघ का विस्तार होने के बाद कर्मचारियों के हितों को लेकर बेहतर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगरपालिका के कर्मचारी आमजन के कार्यों को लेकर अपना महत्वपूर्ण योगदान देते है। कर्मचारियों को सामने अनेक समस्याएं आने के बावजूद भी वह अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में संघ के माध्यम से कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।

इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पिंटू कुमावत सरंक्षक, लोकेश सिंह अध्यक्ष, नागेंद्र कुमार सलाहकार, सुनील सैनी उपाध्यक्ष, सुरेश चंद सैनी महामंत्री, संदीप शर्मा कोषाध्यक्ष, संजना मीणा, नरेश कुमार, अमीलाल, गौतम चौधरी, विजेश कुमार, मुकेश कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया है। इस दौरान नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष गीता सैनी, ईओ नागरमल गुर्जर, पार्षद लीलाधर सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin