[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

22 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:नागौर से हरियाणा ले जा रहे थे, पुलिस ने कार की जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

22 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:नागौर से हरियाणा ले जा रहे थे, पुलिस ने कार की जब्त

22 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:नागौर से हरियाणा ले जा रहे थे, पुलिस ने कार की जब्त

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी का एक बड़ा मामला पकड़ा है। दूधवाखारा पुलिस ने डीएसटी के साथ मिलकर एनएच 52 पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 22 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दूधवाखारा थानाधिकारी हंसराज गुर्जर ने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर जिले में नशाखोरी को रोकने के लिए ऑपरेशन फ्लश आउट चलाया जा रहा है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने कार में सवार हरियाणा के जमालपुर शेखा के रहने वाले सतपाल और निकूराम को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नागौर से फतेहाबाद हरियाणा तक डोडा पोस्त ले जा रहे थे। बरामद माल की कीमत करीब 3 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है। मले की जांच तारानगर थानाधिकारी गौरव खिड़िया को सौंपी गई है। कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल रामकुमार, कॉन्स्टेबल सोमवीर, कॉन्स्टेबल विक्रम, कॉन्स्टेबल राजेश कुमार और ड्राइवर राजेश राहड़ की टीम शामिल थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin