[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोटा में चोर को पाइप से बांधकर पीटा, बेल्ट मारे तो बोला- ऊपरवाला नहीं मार रहा तो तुम क्यों पीट रहे हो; झंडे-पोशाक नहर में फेंक रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कोटा में चोर को पाइप से बांधकर पीटा, बेल्ट मारे तो बोला- ऊपरवाला नहीं मार रहा तो तुम क्यों पीट रहे हो; झंडे-पोशाक नहर में फेंक रहा था

कोटा में चोर को पाइप से बांधकर पीटा, बेल्ट मारे तो बोला- ऊपरवाला नहीं मार रहा तो तुम क्यों पीट रहे हो; झंडे-पोशाक नहर में फेंक रहा था

कोटा : चोरी करने के बाद मंदिर के झंडे और पोशाक को नहर में फेंक रहा चोर पकड़ा गया। उसे सामने हॉस्टल में रहने वाले युवकों ने देख लिया। पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे पाया सकपका गया। जांच की तो चोर के पास से बर्तन और मूर्तियां बरामद हुई। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पाइप से पेड़ से बांध दिया और 1 घंटे तक पीटते रहे। वीडियो में चोर कहता नजर आ रहा है कि ऊपरवाला नहीं मार रहा तो तुम क्यों मार रहे हो।

मामला कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके की लैंडमार्क सिटी के शिव मंदिर का गुरुवार सुबह का है। मंदिर पुजारी महावीर पाराशर ने बताया कि आज सुबह मंदिर के सामने वाले हॉस्टल के वार्डन से सूचना मिली कि एक युवक मंदिर में चोरी करते हुए पकड़ा गया है। उसे पेड़ से बांधा है आप जल्दी आ जाओ। वहां पहुंचा तो लोग उसे पीट रहे थे। मंदिर में जाकर देखा तो यहां लड्डू गोपाल की मूर्ति, गुरु जी की मूर्ति और अन्य बर्तन भी गायब भी थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और चोर को सौंप दिया गया।

तस्वीरों में देखिए मौके पर क्या हुआ…

हॉस्टल के युवकों ने चोर को पकड़ा और पाइप के जरिए एक पेड़ से बांध दिया।
हॉस्टल के युवकों ने चोर को पकड़ा और पाइप के जरिए एक पेड़ से बांध दिया।
इसके बाद करीब 1 घंटे तक उसके साथ बेल्ट से मारपीट करते रहे।
इसके बाद करीब 1 घंटे तक उसके साथ बेल्ट से मारपीट करते रहे।
पुलिस ने आकर चोर को लोगों के चंगुल छुड़ाया और उसे थाने ले गई।
पुलिस ने आकर चोर को लोगों के चंगुल छुड़ाया और उसे थाने ले गई।

बेल्ट से पीटा

घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया। इसमें कुछ युवक चोर को पाइप से बांधकर कर बेल्ट से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें वे उसे पीटते हुए चोरी के बारे में पूछते हैं। इसपर चोर कहता है- ऊपरवाला ही नहीं मार रहा तो तुम क्यों मार रहे हो। इसके बाद युवक पेड़ से बंधे चोर को बेल्ट से पीटता है।

कुन्हाड़ी थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि एक व्यक्ति को डिटेन किया गया है थाने पर लेकर आए हैं। उस व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin