[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर खाद बीज संगठन में नई कार्यकारिणी का गठन:मनीराम सारण अध्यक्ष और सहदेव गोस्वामी बने उपाध्यक्ष, यूरिया-डीएपी रैंक पॉइंट की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर खाद बीज संगठन में नई कार्यकारिणी का गठन:मनीराम सारण अध्यक्ष और सहदेव गोस्वामी बने उपाध्यक्ष, यूरिया-डीएपी रैंक पॉइंट की मांग

सरदारशहर खाद बीज संगठन में नई कार्यकारिणी का गठन:मनीराम सारण अध्यक्ष और सहदेव गोस्वामी बने उपाध्यक्ष, यूरिया-डीएपी रैंक पॉइंट की मांग

सरदारशहर : सरदारशहर में जाट विकास संस्थान में खाद-बीज एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। संरक्षक रोहित पांडिया की उपस्थिति में सर्वसम्मति से मनीराम सारण को अध्यक्ष और सहदेव गोस्वामी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी में अन्य पदों पर भूदेव आर्य को प्रचार मंत्री, राजा सारण को कोषाध्यक्ष और रामनिवास सिवर को मंत्री बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का एसोसिएशन सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बैठक में आगामी खरीफ फसल के लिए यूरिया-डीएपी की आपूर्ति पर विशेष चर्चा की गई। यूनियन के रोहित पांडिया और मंजीत बामल ने जिले में यूरिया-डीएपी का रैंक पॉइंट बनाने की मांग रखी। इससे किसानों को खाद की उपलब्धता में परेशानी नहीं होगी और पर्याप्त स्टॉक भी रखा जा सकेगा।

एसोसिएशन ने यूरिया-डीएपी रैंक पॉइंट की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और सांसद-विधायकों को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। नवनियुक्त अध्यक्ष सारण ने कहा कि जिले के खाद-बीज विक्रेताओं को संगठित होकर काम करना होगा। इससे उनके अधिकार सुरक्षित रहेंगे।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल बाना,मनरूप सारण, जयप्रकाश सींवर,सुभाष, बालचंद सैनी, प्रमोद माली, प्रदीप जागिड़, अशोक सारण,जयपाल सिंह,हेतराम हुड्डा,मुकेश न्योल, कपिल कस्वा,राकेश सारण, प्रकाश कड़वा,गोरधन पांडर, अशोक सारण, जयप्रकाश, प्रदीप सुथार, रामस्वरूप तरड, हेतराम, सतवीर, चुन्नीलाल रिणवां, राजेश कुमार, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22