चिड़ावा में घोड़ा मक्खियों ने किया हमला:5 लोग घायल, एक की हालत गंभीर; खेत में चल रहा था काम
चिड़ावा में घोड़ा मक्खियों ने किया हमला:5 लोग घायल, एक की हालत गंभीर; खेत में चल रहा था काम
 
		  चिड़ावा : चिड़ावा में सोमवार शाम को एक खेत में लावणी कार्य के दौरान घोड़ा मक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में खेत मालिक दीपचंद समेत 5 लोग घायल हो गए। घटना बिगोदना गांव की है। दीपचंद के खेत में लावणी का काम चल रहा था। इस दौरान खेत मालिक के साथ कामगार खेमकरण, पप्पू, श्रीपाल और हरीशपाल भी मौजूद थे। अचानक घोड़ा मक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।
सभी घायलों को निजी वाहन से चिड़ावा के राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर लोकेश और नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हरीशपाल की स्थिति अधिक गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। खेत मालिक दीपचंद के अनुसार, लावणी स्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर घोड़ा मक्खियों का छत्ता था।
 
								 
															 
								 देश
देश विदेश
विदेश प्रदेश
प्रदेश संपादकीय
संपादकीय वीडियो
वीडियो आर्टिकल
आर्टिकल व्यंजन
व्यंजन स्वास्थ्य
स्वास्थ्य बॉलीवुड
बॉलीवुड G.K
G.K खेल
खेल बिजनेस
बिजनेस गैजेट्स
गैजेट्स पर्यटन
पर्यटन राजनीति
राजनीति मौसम
मौसम ऑटो-वर्ल्ड
ऑटो-वर्ल्ड करियर/शिक्षा
करियर/शिक्षा लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल धर्म/ज्योतिष
धर्म/ज्योतिष सरकारी योजना
सरकारी योजना फेक न्यूज एक्सपोज़
फेक न्यूज एक्सपोज़ मनोरंजन
मनोरंजन क्राइम
क्राइम चुनाव
चुनाव ट्रेंडिंग
ट्रेंडिंग Covid-19
Covid-19







 Total views : 1887859
 Total views : 1887859



