कांग्रेस का बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर:उदयपुरवाटी में कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा की नीतियों का किया विरोध
कांग्रेस का बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर:उदयपुरवाटी में कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा की नीतियों का किया विरोध

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में रविवार को झुंझुनूं स्टेट हाइवे स्थित गणपति गार्डन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वार्थी लोगों की बजाय वफादार कार्यकर्ताओं पर ध्यान देना चाहिए।
उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अपने फायदे के लिए ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और नगर पालिकाओं को मनमाने ढंग से गठित और समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया।

सम्मेलन में गुढ़ागौड़जी ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गिल, पूर्व कृषि निदेशक रामकरण सैनी और पूर्व पंचायत समिति सदस्य हंषा वर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विचार रखे। ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन रूड़मल सैनी, श्रवण सैनी, पार्षद राजेंद्र मारवाल, अब्दुल अजीज कच्छावा, प्रहलाद गिल समेत कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।