[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : शैक्षणिक भ्रमण पर कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे हेतमसर के विद्यार्थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : शैक्षणिक भ्रमण पर कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे हेतमसर के विद्यार्थी

शैक्षणिक भ्रमण पर कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे हेतमसर के विद्यार्थी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हेतमसर के कृषि संकाय की छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर का शैक्षिक भ्रमण कर विभिन्न कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। बालिकाओं ने व्याख्याता रजनी डूडी एवं व्याख्याता विमला गोदारा के नेतृत्व में कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचकर कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों से विभिन्न कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने फसल उत्पादन, बीज उपचार, रासायनिक खाद के उपयोग से होने वाले नुकसान के संबंध में भी सवाल जवाब किए। विद्यार्थियों ने जैविक खाद के उत्पादन के संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र पर अपनाई जा रही तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त की। कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर के मुख्य कृषि वैज्ञानिक डॉ दयानंद ने वर्मी कंपोस्ट के बारे में छात्रों को दी जानकारी दी एवं कृषि विज्ञान केंद्र का अवलोकन करवाया।

Related Articles