रन फॉर फिट राजस्थान’ का आयोजन:युवाओं ने लिया उत्साह से भाग, स्वर्ण जयंती स्टेडियम से शुरू हुई दौड़, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दिलाई शपथ
रन फॉर फिट राजस्थान' का आयोजन:युवाओं ने लिया उत्साह से भाग, स्वर्ण जयंती स्टेडियम से शुरू हुई दौड़, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दिलाई शपथ
झुंझुनूं : राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिले में ‘रन फॉर फिट राजस्थान’ दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ स्वर्ण जयंती स्टेडियम से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। दौड़ का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और फिटनेस को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम की शुरुआत में युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने परिवार व समाज को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने न केवल खुद को फिट रखने का संकल्प लिया, बल्कि आसपास के लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करने का वचन दिया।
अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी
इस दौड़ को रवाना करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल, नगर परिषद आयुक्त दिलीप पूनिया, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक देवेंद्र चौधरी और जिला खेल अधिकारी राजेश ओला उपस्थित रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत कराई और युवाओं के जोश को प्रोत्साहित किया।
यहां से गुजरी दौड़
स्वर्ण जयंती स्टेडियम से शुरू हुई यह दौड़ मंडावा मोड़, सुभाष मार्ग, रोडवेज बस स्टैंड, नगर परिषद, कलेक्ट्रेट सर्किल से होते हुए शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। मार्ग के दोनों ओर लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
युवाओं में दिखा खासा उत्साह
इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, युवाओं और खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने दौड़ पूरी कर फिटनेस का संदेश दिया और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के संकल्प को दोहराया। आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन और खेल विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034634

