[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिंदी नववर्ष की पूर्व संध्या पर खेतड़ी में उत्सव:मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर की पूजा, महिलाओं ने किया भजन कीर्तन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हिंदी नववर्ष की पूर्व संध्या पर खेतड़ी में उत्सव:मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर की पूजा, महिलाओं ने किया भजन कीर्तन

हिंदी नववर्ष की पूर्व संध्या पर खेतड़ी में उत्सव:मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर की पूजा, महिलाओं ने किया भजन कीर्तन

खेतड़ी : खेतड़ी में हिंदी नववर्ष की पूर्व संध्या पर शनिवार को मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मिनी काशी के नाम से प्रसिद्ध खेतड़ी के मुख्य बाजार स्थित मूछों वाले श्रीराम मंदिर में महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलित किए। महिलाओं की टोलियां कस्बे के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए श्री रघुनाथ जी चुंडावत मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भजन कीर्तन किया और दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान की आरती की।

एडवोकेट संजय सुरोलिया ने कहा कि हिंदू नववर्ष का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने नई पीढ़ी को धार्मिक विचारधाराओं से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। रियासत काल में निर्मित खेतड़ी के मंदिरों में परंपरागत रूप से पूजा और उत्सव मनाए जाते हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष ज्योति भारद्वाज, सुनीता चोपड़ा, रेखा केजरीवाल, ममता शर्मा, कांता देवी, सुमन, गजानंद कुमावत, राधिकांत शर्मा, सुनील कुमावत, सीताराम कुमावत, सुधीर गुप्ता, डॉ अक्षय शर्मा, निवास सैनी, शिंभू दयाल शर्मा, सुरेश शर्मा समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles