[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस की पिलानी में बैठक:संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

कांग्रेस की पिलानी में बैठक:संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर दिया जोर

कांग्रेस की पिलानी में बैठक:संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर दिया जोर

पिलानी : पिलानी में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक पितराम सिंह काला और कई प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। पीसीसी प्रवक्ता यशवर्द्धन सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए संगठन को मजबूत करना जरूरी है। शेखावत ने भाजपा और आरएसएस पर अफवाह फैला कर डर की राजनीति करने का आरोप लगाया।

विधायक पितराम सिंह काला ने सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने चिड़ावा में हॉस्पिटल की फायर एनओसी के लिए 35 लाख की रिश्वत मांगने के मामले को शर्मनाक बताया। काला ने पिलानी के जल संकट और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर संघर्ष में जनता व कार्यकर्ताओं का साथ देने की बात कही। जिलाध्यक्ष दिनेश सुण्डा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति के खिलाफ कांग्रेस की मोहब्बत की नीति जरूरी है।

बैठक में मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ता
बैठक में मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ता

बैठक में परिसीमन प्रक्रिया में गड़बड़ी, सरकार की जनविरोधी नीतियां, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी में उपेक्षा का मुद्दा भी उठाया। ओजटू सरपंच विनोद डांगी ने कहा कि संदिग्ध निष्ठा वाले लोगों को प्राथमिकता देने से पार्टी को नुकसान हो रहा है।

कांग्रेस की इस संगठनात्मक मीटिंग में पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, शेरसिंह नेहरा, रोहिताश्व रणवा, हीरालाल नायक, अजीज खान, रणधीर बुडानिया, नरेन्द्र चौधरी, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष संजय सैनी, सुनील पंडित, विजय मील, अनिल जांगिड़, बजरंग सिंह नेहरा, उमराव डांगी, डॉ. हरीसिंह सांखला, सरपंच मंजू मंजीत सिंह तंवर, डॉ माधवानंद सारस्वत, पुरुषोत्तम लाल वर्मा, वीरेंद्र पूनिया, द्वारका प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश ओला, एडवोकेट विनोद डांगी, सज्जन सिंह डिंगली, सूर्यकांत शर्मा, नबील खान, राधेश्याम सुखाड़िया, बीएल सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles