[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी को मिली विकास कार्यों की सौगात:पू्र्व विधायक ने 11 लाख की सड़कों का किया लोकार्पण, आमजन को मिलेगी सुविधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी को मिली विकास कार्यों की सौगात:पू्र्व विधायक ने 11 लाख की सड़कों का किया लोकार्पण, आमजन को मिलेगी सुविधा

उदयपुरवाटी को मिली विकास कार्यों की सौगात:पू्र्व विधायक ने 11 लाख की सड़कों का किया लोकार्पण, आमजन को मिलेगी सुविधा

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के वार्ड नंबर 17 में एक नई सीसी सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। शुक्रवार शाम को पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने इस सड़क का लोकार्पण किया। एसबीआई बैंक से रामजीवन शाह के घर तक बनी इस सड़क पर 11 लाख रुपए की लागत आई है। डोकानिया भवन में आयोजित लोकार्पण समारोह में चौधरी ने कहा-शहर का विकास अपेक्षित स्तर तक नहीं हो पाया है। उन्होंने शहर के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी को शहर के विकास के लिए एकजुट होना चाहिए। चौधरी ने नगर पालिका को डी श्रेणी से सी श्रेणी में उन्नत करने की इच्छा जताई। उन्होंने क्षेत्र की दो खाली नगर पालिकाओं के कर्मचारियों को यहां स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भी रखा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद संतोष जांगिड़ ने की। चेयरमैन रामनिवास सैनी और पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद मित्तल ने नई सड़क का नाम रामजीवन शाह के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया। चेयरमैन ने इस प्रस्ताव को पालिका बोर्ड में रखने का आश्वासन दिया। यह सड़क मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत पीडब्लूडी द्वारा बनवाई गई है। कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय पार्षद उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad