[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्नेह मिलन समारोह में पहुंचे सर्व समाज के लोग:आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का दिया संदेश, बोले- भाईचारे से ही समाज में रहेगी अमन-चैन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

स्नेह मिलन समारोह में पहुंचे सर्व समाज के लोग:आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का दिया संदेश, बोले- भाईचारे से ही समाज में रहेगी अमन-चैन

खेतड़ी में रंगारंग होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन: मनोज घुमरिया ने दिया एकता और सौहार्द्र का संदेश

खेतड़ी : खेतड़ी के भोपालगढ़ रोड स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को सर्व समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भामाशाह मनोज घुमरिया मुख्य अतिथि रहे। अभय सिंह और सुरेंद्र फौजी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। हनुमान जाखड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संचालन मनीष घुमरिया ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में अतिथियों का माला एवं साफा पहनकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज कुमार घुमरिया ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि हर रंग का अपना महत्व होता है। प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। देश की प्रगति में सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षा से समाज का विकास होता है। ज्ञान का आदान-प्रदान समाज को आगे बढ़ाता है। भारत में विभिन्न धर्मों के लोग अपने त्योहार अपनी मान्यताओं के अनुसार मनाते हैं। सभी को एकजुट होकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। भाईचारे से ही अमन-चैन और खुशहाली कायम रह सकती है।

उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार हमें एकता, प्रेम, और सौहार्द्र की भावना को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।होली के इस पावन अवसर पर, हमें अपने आपसी मतभेदों को भूलकर एक दूसरे के साथ मिलकर रहने का संकल्प लेना चाहिए। हमें एकता और सौहार्द्र की भावना को बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहिए।

इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली स्नेह मिलन समारोह मनाया। इस मौके पर अवाना एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । अनिल निजामपुरिया ने अपने हास्य जोक सुनाएं। लोक गायक हिरालाल अवाना एंड पार्टी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर सुरेंद्र फौजी करणी सेना जिला अध्यक्ष, अभय सिंह नांगल चौधरी, दयाराम कंवर सिंह गुरुजी, जगदीश चोपड़ा, झाबरमल्ल सैनी, बुद्धराम शर्मा, सोहनलाल, बनवारी लाल, जगदीश चोपड़ा, नागरमल सैनी, बलवीर छापोला, सुशील मीणा, मक्खनलाल सैनी, सुमेर, राजेश मीणा सुभाष, सुरेश सैनी, विक्रम, आंनद जैदिया, ओमप्रकाश सैनी, शंकर लाल सेफरागुवार, सुरेश सैनी नानुवाली बावडी, ओम प्रकाश सैनी, पिंटू मीणा बांसियाल, सुरेश सैनी, हनुमान जाखड़ पूर्व सरपंच, लक्ष्मी नारायण मीणा, हरि सिंह मीणा झुंझुनूं, सांवरमल सैनी, सीताराम, मोहर सिंह, राजेश वकील, शिवपाल सैनी, राजेश, सीताराम मीणा, बाबूलाल सैनी, ओम प्रकाश जाट, मनीराम लोयल, राजवीर यादव, रामोतार मेघवाल मानोता जाटान, सुमेर ढाका,सुनील शर्मा मानोता जाटान सहित सैकड़ो गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

देखिए तशवीरे :

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad