[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल:फतेहपुर में हिंदू समाज ने दी रोजा इफ्तार की दावत, विधायक समेत कई अधिकारी हुए शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल:फतेहपुर में हिंदू समाज ने दी रोजा इफ्तार की दावत, विधायक समेत कई अधिकारी हुए शामिल

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल:फतेहपुर में हिंदू समाज ने दी रोजा इफ्तार की दावत, विधायक समेत कई अधिकारी हुए शामिल

फतेहपुर : फतेहपुर में रमजान के पवित्र महीने में एक अनूठी मिसाल पेश की गई। विधायक हाकम अली खान के गांव रोल साहबसर में हिंदू समाज ने रोजा इफ्तार की दावत का आयोजन किया। इस दावत में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एक-दूसरे को खजूर खिलाकर रोजेदारों का रोजा खुलवाया। इस मौके पर विधायक हाकम अली खान ने कहा कि उनके क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। यहां सभी लोग एक-दूसरे के सुख-दुख और त्योहारों में बराबर की भागीदारी निभाते हैं।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इनमें एसडीएम दमयंती कंवर, नगर परिषद सभापति मुस्ताक नजमी, प्रधान प्रतिनिधि महिपाल नेहरा और उप प्रधान प्रभु सिंह कारंगा प्रमुख थे। इसके अलावा पंचायत समिति के बीडीओ, विभिन्न गांवों के सरपंच और उप सरपंच भी मौजूद रहे।

समारोह में स्थानीय समाज के प्रतिष्ठित लोगों में भींवराज सोनी, मुंगाराम मेघवाल, मदन लाल सैन, सुभाष सोनी, निशिकांत स्वामी, बुधराम भार्गव और लालचंद चारण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। यह आयोजन सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की एक अनूठी मिसाल बनकर सामने आया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad