[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर नगरपरिषद का दायरा बढ़ा:चार राजस्व गांवों को मिलाकर जनसंख्या में 1898 की बढ़ोतरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर नगरपरिषद का दायरा बढ़ा:चार राजस्व गांवों को मिलाकर जनसंख्या में 1898 की बढ़ोतरी

फतेहपुर नगरपरिषद का दायरा बढ़ा:चार राजस्व गांवों को मिलाकर जनसंख्या में 1898 की बढ़ोतरी

फतेहपुर : स्वायत्त शासन विभाग ने फतेहपुर नगर परिषद की सीमाओं का विस्तार कर दिया है। नगर परिषद आयुक्त अनीता खीचड़ ने इसकी जानकारी दी। नई सीमाओं में रघुनाथपुरा, फतेहपुर बीड़, दौलताबाद और फतेहपुर ग्रामीण को शामिल किया गया है। 2011 की जनगणना के अनुसार, इस विस्तार से नगर परिषद की जनसंख्या में 1,898 लोगों की वृद्धि हुई है। इसमें रघुनाथपुरा ग्रामीण से 530, फतेहपुर बीड़ से 827, दौलताबाद ग्रामीण से 15 और फतेहपुर ग्रामीण से 526 लोग शामिल हैं।

नई सीमाओं में रघुनाथपुरा ग्रामीण और फतेहपुर ग्रामीण के कई क्षेत्र आएंगे। मंगलपुरी में नेशनल हाईवे-58 से शुरू होकर रघुनाथपुरा रोड तक का क्षेत्र शामिल है। इसमें लिखमाराम माहिच के घर से मनोज माहिच के घर तक का इलाका है। बिरजूसिंह भड़िया की ढाणी से सोहनजी हुड्डा और सुखदेव राम गोदारा के घर तक का क्षेत्र भी नगर परिषद में आएगा। नांडेला रोड पर बालाजी मंदिर के उत्तर की आबादी और भुवनेश हुड्डा की ढाणी के पास शंकरलाल गोदारा का मकान भी शामिल है। नई सीमा में भीवाराम कूकणा के घर से रामेश्वर घायल की दुकान तक का क्षेत्र और हरि बक्साराम की दुकान से जगदीश माली के घर तक का इलाका भी आएगा। नेशनल हाईवे-58 के पूर्व की कुछ आबादी और हनुमानाराम भानू के घर तक का क्षेत्र भी नगर परिषद में शामिल होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad