[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री जेजेटी विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय योग कार्यशाला का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री जेजेटी विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय योग कार्यशाला का शुभारंभ

श्री जेजेटी विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय योग कार्यशाला का शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्रीजेजेटी विश्वविद्यालय में योग और शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थीयों, प्राध्यापकों और अधिकारियों के स्वास्थ्य संवर्धन हेतु 10 दिवसीय योग कार्यशाला का शुभारंभ चेयरपर्सन डॉ विनोद टिबडेवाला के द्वारा किया गया। चेयरपर्सन ने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को अपने दैनिक जीवन में योग का अभ्यास करने का संदेश दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ देवेंद्र सिंह ढुल ने अपने संदेश में कहा की योग स्वस्थ जीवन का आधार है। ‘योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन’ कार्यशाला में आसपास के गांवों के व्यक्ति भी भाग ले सकते हैं। यह कार्यशाला 6 अप्रैल तक नियमित रूप से सुबह 7 से 8 बजे तक विश्वविद्यालय के मुख्य प्रांगण में आयोजित की जारही है। योग का अभ्यास योग विभागाध्यक्ष एवं डीआरडीओ, दिल्ली के पूर्व योग प्रशिक्षक डॉ संजय कुमार ने कराया। शुभारंभ के अवसर पर शैक्षणिक प्रमुख डॉ राम दर्शन फोगाट, डीन शारीरिक शिक्षा संस्थान डॉ जगबीर सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ मोनू, एवं विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ मनन, डॉ दिनेश, डॉ सौरव, डॉ कंचन, डॉ संगीता, डॉ मनदीप कुमार और विश्वविद्यालय के खेल विभाग के सभी प्रशिक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22