[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में चार गिरफ्तार:व्यापारी की कार को मारी थी टक्कर, केस दर्ज होने के बाद से थे फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में चार गिरफ्तार:व्यापारी की कार को मारी थी टक्कर, केस दर्ज होने के बाद से थे फरार

50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में चार गिरफ्तार:व्यापारी की कार को मारी थी टक्कर, केस दर्ज होने के बाद से थे फरार

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में फिरौती के लिए दहशत फैलाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने एक कारोबारी की स्विफ्ट डिजायर कार को कैंपर गाड़ी से कई बार टक्कर मारी और इलाके में दहशत फैला दी थी। कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोनू, राहुल, इमरान और अमित को गिरफ्तार किया है।

कार पर हमला कर फैलाई दहशत

मामला झुंझुनूं के वारिसपुरा रेलवे फाटक का है, जहां मंगलवार शाम करीब 6 बजे बदमाशों ने कारोबारी पंकज की खड़ी कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। बदमाशों ने बिना नंबर प्लेट की कैंपर गाड़ी से कार को आठ बार टक्कर मारी, जिससे वह दीवार और खंभे के बीच फंस गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

फिरौती नहीं देने पर हमला

पीड़ित पंकज और उसके साथी बबलू झुंझुनूं में ज्वेलरी और पिग फार्म का कारोबार करते हैं। पंकज ने बताया कि पिछले एक महीने से बदमाश 50 लाख रुपए की फिरौती मांग रहे थे और धमकी दे रहे थे कि पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मंगलवार को जब पंकज सब्जी लेने के लिए गाड़ी से उतरे, उसी दौरान बदमाशों ने उनकी खाली कार पर हमला कर दिया।

पुलिस ने की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार आरोपियों सोनू, राहुल, इमरान और अमित को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22