[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परिसीमन और पुनर्गठन के खिलाफ जिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा:बोले-वन स्टेट, वन इलेक्शन के नाम पर चुनाव टालना असंवैधानिक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

परिसीमन और पुनर्गठन के खिलाफ जिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा:बोले-वन स्टेट, वन इलेक्शन के नाम पर चुनाव टालना असंवैधानिक

परिसीमन और पुनर्गठन के खिलाफ जिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा:बोले-वन स्टेट, वन इलेक्शन के नाम पर चुनाव टालना असंवैधानिक

झुंझुनूं : भाजपा सरकार द्वारा नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं में किए जा रहे परिसीमन, पुनर्गठन और सीमावृद्धि के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला प्रभारी रामसिंह कस्वां ने कहा कि “वन स्टेट वन इलेक्शन” के नाम पर नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव नहीं कराना संविधान और कानून का उल्लंघन है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने और विकास को रोकने का आरोप लगाया।

उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस को कमजोर करने के लिए कांग्रेस समर्थित पंचायतों और निकायों को तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव कराना ही नहीं चाहती, लेकिन जब भी चुनाव होंगे, कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी को विजयी बनाएंगे। जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कहा कि भाजपा सरकार बिना नियमों और प्रावधानों के मनमाने ढंग से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक इसका विरोध करेंगे।

ये रहे मौजूद

बैठक में बुहाना प्रधान हरिकृष्ण यादव, पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, गिडानिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह महला, खेतड़ी प्रभारी प्रवीण जाखड़, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ बतौर अतिथि शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22