[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नमाजियों पर की पुष्प वर्षा : बारूदगरान मस्जिद में अलविदा जुम्मे की मुबारकबाद, भाईचारे का माहौल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नमाजियों पर की पुष्प वर्षा : बारूदगरान मस्जिद में अलविदा जुम्मे की मुबारकबाद, भाईचारे का माहौल

नमाजियों पर की पुष्प वर्षा : बारूदगरान मस्जिद में अलविदा जुम्मे की मुबारकबाद, भाईचारे का माहौल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक 

नवलगढ़ : बारूदगरान मस्जिद में पाक महीने रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी जुम्मे को अलविदा जुम्मा की मुबारकबाद दी गई। इस दिन को रमजान के पूरे होने की निशानी और ईद के आगमन के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर विशेष दुआ की गई, जिसमें रहमत और बरकत की कामना की गई।

आखिरी जुम्मे पर नमाजियों ने सजदा किया और अल्लाह की इबादत की। नवलगढ़ की सभी मस्जिदों में इस दिन खास नमाज अदा की गई। इस दिन को जुम्मा मुबारक या अलविदा जुम्मा मुबारक के रूप में मनाते हुए, मुस्लिम समुदाय ने एकजुटता का संदेश दिया।

इस अवसर पर हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब हिन्दू भाइयों ने पुष्प वर्षा कर एकता का प्रतीक प्रस्तुत किया। यह कदम एक सुंदर भाईचारे को बढ़ाने वाला साबित हुआ।

इस मौके पर अशोक पंवार और किशोर के नेतृत्व में पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर मुख्तियार चौहान, फारूक तगांला, इदरीश, असलम, आमीन, जमील चौहान, और महम्मुद चौहान समेत कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने इस विशेष दिन को और भी यादगार बनाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22