[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिता ने मां के सामने जुड़वा बेटियों को मार डाला:घर में पटक-पटककर की हत्या; 2 किलोमीटर दूर खाली प्लॉट में दफना दिए शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पिता ने मां के सामने जुड़वा बेटियों को मार डाला:घर में पटक-पटककर की हत्या; 2 किलोमीटर दूर खाली प्लॉट में दफना दिए शव

यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

नीमकाथाना : पिता ने 5 महीने की जुड़वा बेटियों को उनकी मां के सामने जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। हत्या के बाद दोनों बेटियों के शव घर से करीब 2 किलोमीटर दूर खाली प्लॉट में दफना दिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने गड्‌ढा खोदकर दोनों के शव निकाले। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीकर के नीमकाथाना इलाके का है।

ASP रोशन मीणा ने बताया- गुरुवार रात करीब 11:30 बजे बच्चियों के मामा सुनील यादव का कोतवाली थाने में फोन आया था। उसने बताया कि बच्चियों के पिता ने उनकी हत्या कर शव कलेक्ट्रेट के पास एक जोहड़े (प्लॉट) में दफना दिए। घटना की सूचना मिलते ही देर रात मैं, एसडीएम राजवीर यादव और FSL टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील कर दिया। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल बोर्ड को सौंप दिए। मामले की जांच जारी है।

जहां पर बच्चियों को दफनाया था, वहां गड्‌ढा खुदवाकर पुलिस ने दोनों के शव निकाले।
जहां पर बच्चियों को दफनाया था, वहां गड्‌ढा खुदवाकर पुलिस ने दोनों के शव निकाले।

पत्नी को पीटा, फिर बेटियों को मार डाला

वार्ड नंबर-31 निवासी अनीता यादव ने बताया- गुरुवार सुबह से ही घर में मामूली झगड़ा चल रहा था। दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच पति अशोक कुमार ने पहले मेरे साथ मारपीट की। फिर दोनों बेटियों निधि और नव्या को उठाकर बेरहमी से जमीन पर पटक दिया। घायल बच्चियों को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पति और उसके परिजनों ने बच्चियों को दफना दिया। जहां बच्चियों को दफनाया, उसके ऊपर पत्थर और झाड़ियां रख दी।

दफनाने के बाद आरोपी पिता और उसके परिजनों ने ऊपर पत्थर व झाड़ियां रख दी थी।
दफनाने के बाद आरोपी पिता और उसके परिजनों ने ऊपर पत्थर व झाड़ियां रख दी थी।

बेटा चाहते थे, बेटियां होने से गुस्सा थे

SI वीरेंद्र कुमार ने बताया- दंपती के 5 साल की बेटी भी है। 4 नवंबर 2024 को जुड़वा बेटियों का जन्म हुआ। तभी से ही घर में विवाद चल रहा था। अशोक और उसके परिवार के सदस्य बेटा चाहते थे। गुरुवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद आरोपी अशोक ने दोनों बेटियों के पैर पकड़े और फर्श पर पटक दिया। दोनों बच्चियों की मौत गई।

शवों को छिपाने की कोशिश
घटना के बाद आरोपी और उसके परिवार ने मासूम बच्चियों के शव को चुपचाप ठिकाने लगाने की कोशिश की। उन्होंने शवों को कलेक्ट्रेट के पास स्थित एक जोहड़े में दफना दिया, ताकि हत्या का मामला छिपाया जा सके। हालांकि इस भयावह घटना की सूचना मृत बच्चियों के मामा सुनील यादव को मिल गई, जिन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी को दबोचा
रात करीब 11.30 बजे पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस अधिकारी और टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात में ही घटनास्थल को सील कर दिया और शुक्रवार सुबह शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड को सौंप दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान घटना स्थल पर बैठी बच्चियों की मां।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान घटना स्थल पर बैठी बच्चियों की मां।

शादी के बाद से ही प्रताड़ना जारी थी
पीड़ित बच्चियों की मां अनीता ने पुलिस को बताया कि उसका पति शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित कर रहा था। आए दिन घर में झगड़े होते थे, लेकिन परिवारवालों ने हमेशा समझौता कराने की कोशिश की। लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी ही बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस अमानवीय घटना के बाद मृतक बच्चियों के नाना-नानी और परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर गुस्सा है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत छिपाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77