[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी और पौंख नगरपालिका का दर्जा समाप्त, अब फिर से ग्राम पंचायत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी और पौंख नगरपालिका का दर्जा समाप्त, अब फिर से ग्राम पंचायत

3 नई नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी

झुंझुनूं : स्वायत्त शासन विभाग की ओर से गुरुवार को जिले में मलसीसर, मंड्रेला व बुहाना को नगरपालिका बनाने और गुढ़ागौड़जी व पौंख का नगरपालिका का दर्जा समाप्त करने की अधिसूचना जारी की गई है।

स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव इंद्रजीत सिंह ने अधिसूचना जारी की है। उल्लेखनीय है कि इसी महीने होली से एक दिन पहले 12 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिले को तीन नई नगरपालिकाओं की सौगात दी थी। उन्होंने मंड्रेला, मलसीसर व बुहाना को नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी। इससे पहले इधर 11 जुलाई 2023 को पाँख और 10 जनवरी 2025 को गुढ़ागौड़जी को नगरपालिका बनाने संबंधी अधिसूचना जारी की गई थी। अब प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए गुढ़ागौड़जी व पाँख का नगरपालिका का दर्जा समाप्त कर दिया गया है। ये दोनों पालिकाएं अब फिर से ग्राम पंचायत हो जाएंगी। वहीं तीन पंचायतों को पालिका का दर्जा मिल जाएगा।

नगर पालिका निरस्त के आदेश गुरुवार देर रात मिला है। इस आदेश को वर्तमान में कार्यरत नगर पालिका अध्यक्ष को भेज दिया गया। चार्ज की आगे क्या प्रक्रिया रहेगी आगामी आदेश आएगा तब कार्रवाई होगी। – हेमेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौंख

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77