[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान दिवस समारोह श्रृंखला, स्वामित्व योजना के पट्टे वितरित किए-जिले में 1 हजार लोगों को मिले पट्टे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान दिवस समारोह श्रृंखला, स्वामित्व योजना के पट्टे वितरित किए-जिले में 1 हजार लोगों को मिले पट्टे

राजस्थान दिवस समारोह श्रृंखला, स्वामित्व योजना के पट्टे वितरित किए-जिले में 1 हजार लोगों को मिले पट्टे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान दिवस पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित समारोह श्रृंखला के तहत गुरुवार को सूचना केंद्र सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में स्वामित्व योजना के पट्टे वितरित किए गए। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा एवं जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी द्वारा 55 लाभार्थियों को स्वामित्व योजना के तहत पट्टे वितरित किए। वही जिले भर में कुल 1000 पेट गुरुवार को वितरित किए गए इसके साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त सहायता अंग उपकरण वितरण योजना के 53 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। वहीं माटी कला बोर्ड के तहत कुंभकारों को इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्यारेलाल ढूकिया, जिला परिषद सीईओ रणजीत गोदारा, एडीएम अजय कुमार आर्य, एसीईओ रामनिवास चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ पवन पूनिया, जिला उद्योग केन्द्र के उपायुक्त नानूराम गहनोलिया समेत विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी और लाभार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin