[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कचरा ऑटो टीपर ने अधेड़ को मारी टक्कर:घर के सामने चाबी ढूंढ रहे थे,टक्कर के बाद फरार हुआ ड्राइवर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कचरा ऑटो टीपर ने अधेड़ को मारी टक्कर:घर के सामने चाबी ढूंढ रहे थे,टक्कर के बाद फरार हुआ ड्राइवर

कचरा ऑटो टीपर ने अधेड़ को मारी टक्कर:घर के सामने चाबी ढूंढ रहे थे,टक्कर के बाद फरार हुआ ड्राइवर

सीकर : सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शास्त्री नगर इलाके में कचरा ऑटो टीपर ने घर के सामने चाबी ढूंढ रहे अधेड़ को टक्कर मार दी। घटना में अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों सहित समाज के लोगों ने अब आर्थिक सहायता की मांग की है।

टक्कर मारने वाले ऑटो टीपर के कांच को आक्रोशित लोगों ने तोड़ दिया।
टक्कर मारने वाले ऑटो टीपर के कांच को आक्रोशित लोगों ने तोड़ दिया।

मृतक का नाम लादूराम लुहार(48) पुत्र किशनाराम निवासी शास्त्री नगर है। मृतक के भाई पोखरमल ने बताया कि घटना सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच की है। उनका भाई लादूराम घर के सामने अपनी चाबी ढूंढ रहा था। इसी दौरान बीहड़ की तरफ से कचरा खाली करके आए कचरा ऑटो टीपर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ऑटो टीपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। लादूराम के 3 लड़की और 2 लड़के हैं। ऐसे में परिवार को आर्थिक सहायता मिले।

जहां यह घटना हुई वहां एरिया सीकर के वार्ड नंबर 19 में आता है। वहां के पार्षद इंद्रसिंह ने बताया कि वन विभाग की जमीन पर बने अवैध रास्ते से कचरा ऑटो टीपर बीहड़ में कचरा फेंकने जाते हैं। जिनके ड्राइवर शराब के नशे में रहते हैं। पहले भी वह स्थानीय लोगों के साथ मारपीट जैसी घटनाएं कर चुके हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22