[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी में पॉक्सो और पॉश एक्ट पर शिक्षकों को मिली विस्तृत जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी में पॉक्सो और पॉश एक्ट पर शिक्षकों को मिली विस्तृत जानकारी

बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी में पॉक्सो और पॉश एक्ट पर शिक्षकों को मिली विस्तृत जानकारी

पिलानी : बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी में शिक्षकों और कर्मचारियों को बाल अपराध दुराचार निवारण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) और महिला दुराचार निवारण अधिनियम (पॉश एक्ट) के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के विजय सभागार में सुबह 11:00 बजे आयोजित हुआ। संगोष्ठी में कर्नल अलंकार भारद्वाज ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने पॉक्सो एक्ट 2012 और पॉश एक्ट के कानूनी प्रावधानों को विस्तार से समझाया। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों और महिलाओं के प्रति होने वाले लैंगिक, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की रोकथाम और उनके अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत में हेड मास्टर सुशांत कुमार बराल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य वक्ता का स्वागत किया। वर्षा रत्ता ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया। संगोष्ठी को दो सत्रों में विभाजित किया गया। पहले सत्र में कर्नल अलंकार भारद्वाज ने पॉक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें बाल सुरक्षा, कानूनी प्रक्रियाएं और दंडात्मक प्रावधानों पर चर्चा की गई। दूसरे सत्र में उन्होंने पॉश एक्ट के तहत कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा, उत्पीड़न की रोकथाम और शिकायत निवारण तंत्र के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में हेड मास्टर सुशांत कुमार बराल और बरसर महेश पांडे ने मुख्य वक्ता कर्नल अलंकार भारद्वाज को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस संगोष्ठी में विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न कानूनी पहलुओं पर प्रश्न पूछे और विशेषज्ञ से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन ने सभी को धन्यवाद दिया।

Related Articles