[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के शिक्षक को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान:डॉ. अनिल अनमोल को दिल्ली में मिलेगा विश्व अनमोल रत्न पुरस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के शिक्षक को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान:डॉ. अनिल अनमोल को दिल्ली में मिलेगा विश्व अनमोल रत्न पुरस्कार

चिड़ावा के शिक्षक को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान:डॉ. अनिल अनमोल को दिल्ली में मिलेगा विश्व अनमोल रत्न पुरस्कार

चिड़ावा : चिड़ावा के डॉ. अनिल शर्मा अनमोल को विश्व अनमोल रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें 30 मार्च को नई दिल्ली में नव संवत्सर के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। डॉ. अनमोल वर्तमान में सूरजगढ़ के पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत हैं। उन्हें बालिका शिक्षा, साहित्य, भामाशाह प्रेरक और पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।

एक सफल शिक्षक, कवि और लेखक के रूप में डॉ. अनमोल की विशेष पहचान है। उनकी रचनाएं देश की कई प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में छपी हैं। उनकी कविताएं अमेरिका में भी प्रकाशित हो चुकी हैं। वे दो पुस्तकों के लेखक भी हैं। डॉ. अनमोल को विद्यालय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक कई सम्मान मिल चुके हैं। वर्ष 2025 में यह उनका तीसरा सम्मान होगा।

Related Articles