[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिव विधायक भाटी की सुरक्षा एक बार फिर बढ़ाई:इंटेलिजेंस को मिले इनपुट पर पुलिस मुख्यालय ने दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बाड़मेरराजस्थानराज्य

शिव विधायक भाटी की सुरक्षा एक बार फिर बढ़ाई:इंटेलिजेंस को मिले इनपुट पर पुलिस मुख्यालय ने दिए निर्देश

शिव विधायक भाटी की सुरक्षा एक बार फिर बढ़ाई:इंटेलिजेंस को मिले इनपुट पर पुलिस मुख्यालय ने दिए निर्देश

बाड़मेर : बाड़मेर जिले के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा एक बार फिर बढ़ा दी है। इंटेलिजेंस को मिले इनपुट के आधार पर पुलिस मुख्यालय से बाड़मेर पुलिस को विधायक की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश मिले है। हालांकि भाटी रविवार को मुंबई दौरे पर थे। इसलिए भाटी के बाड़मेर पहुंचने पर एक्सट्रा सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। आपको बता दे कि जनवरी माह पहले भाटी को दी गई एक्स्ट्रा सुरक्षा को हटाया गया था।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक की सुरक्षा के लिए दो कमांडो सहित चार पुलिसकर्मी को लगाया जाएगा। भाटी के साथ में रहेंगे।

दरअसल, रविंद्र सिंह भाटी शिव से विधायक बनने के बाद लोकसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस दौरान भाटी को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। इसके बाद समाज व अन्य संगठनों की ओर लगातार ज्ञापन देकर सुरक्षा देने की मांग की थी। तब राज्य सरकार ने अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई थी। पुलिस ने विधायक भाटी के सुरक्षा में दो पीएसओ लगाए थे, लेकिन अब एक्स्ट्रा पीएसओ (पुलिसकर्मियों) को 25 जनवरी को हटा दिया गया था।

अब फिर से सुरक्षा कारणों व इंटेलिजेंस के इनपुट को देखते हुए पुलिस मुख्यालय से बाड़मेर पुलिस को विधायक की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश मिले है। हालांकि विधायक भाटी मुंबई दौरे पर है। इसलिए बाड़मेर पहुंचने पर अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet