[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय सुनीता विलियम्स को देगा मानद उपाधि:राजभवन से अनुमति मिलने का इंतजार; अप्रैल महीने में दीक्षांत समारोह प्रस्तावित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय सुनीता विलियम्स को देगा मानद उपाधि:राजभवन से अनुमति मिलने का इंतजार; अप्रैल महीने में दीक्षांत समारोह प्रस्तावित

महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय सुनीता विलियम्स को देगा मानद उपाधि:राजभवन से अनुमति मिलने का इंतजार; अप्रैल महीने में दीक्षांत समारोह प्रस्तावित

भरतपुर : डीग जिले के कुम्हेर स्थित महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय प्रशासन अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और नोबेल पुरस्कार विजेता रिचर्ड रॉबर्ट्स को डॉक्टर ऑफ साइंस मानक उपाधि देगा। यूनिवर्सिटी के अकादमिक परिषद और प्रबंधन मंडल की बैठक में यह फैसला किया गया।

राजभवन से इसकी अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। अनुमति मिलने के बाद कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। दीक्षांत समारोह अप्रैल महीने में प्रस्तावित है।

ब्रज यूनिवर्सिटी के कुलपति रमेश चंद्रा ने बताया- सुनीता विलियम्स के पिता दीपक पांड्या गुजरात के मेहसाणा के रहने वाले थे। अमेरिका नौसेना की अधिकारी रहीं सुनीता विलियम्स ने फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मास्टर साइंस की उपाधि ली। अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय बिताने वाली सुनीता कई स्पेस मिशन का हिस्सा रहीं हैं।

चार अंतरिक्ष यात्राओं में अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने के लिए उन्होंने सैकड़ों प्रयोग और शोध पूरे किए।

दूसरी तरफ प्रसिद्ध ब्रिटिश जीव रसायन और मॉलिक्यूलर जीव विज्ञानी रिचर्ड जे, रॉबर्ट्स को 1993 में फिजियोलॉजी और मेडिसन में फिलिप एलन शार्प के साथ सयुंक्त रूप से नोबल पुरस्कार प्रदान किया। DNA के गूढ़ रहस्यों को जानने में रिचर्ड जे. रॉबर्ट्स के शोध से जीव वैज्ञानिकों को मदद मिली है।

उच्च शिक्षा संस्थानों की तरफ से उन प्रतिष्ठित व्यक्तियों को मानक उपाधि से नवाजा जाता है जिन्होंने अध्ययन के किसी क्षेत्र या समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet