[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतननगर में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ी अफीम:कार में मिला 1.68 किलो नशीला पदार्थ, जोधपुर के दो तस्कर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतननगर में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ी अफीम:कार में मिला 1.68 किलो नशीला पदार्थ, जोधपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

रतननगर में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ी अफीम:कार में मिला 1.68 किलो नशीला पदार्थ, जोधपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

चूरू : चूरू के रतननगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लाख रुपए की अफीम जब्त की है। उंटवालिया चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान दिल्ली नंबर की कार से यह अफीम बरामद हुई। एसपी जय यादव के निर्देश पर नशाखोरी को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। रतननगर थानाधिकारी रामकरण सिद्धू के मुताबिक, रामगढ़ की तरफ से आ रही कार को रोककर तलाशी ली गई। कार के हैंड ब्रेक के पास एक थैली में 1 किलो 680 ग्राम अफीम मिली।

पुलिस ने कार में सवार जोधपुर के डागिंयावास निवासी पांचाराम बिश्नोई (28) और बनाड़ निवासी सूरज राव (21) को गिरफ्तार किया है। दोनों से अफीम के स्रोत और रूट के बारे में पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच दूधवाखारा थानाधिकारी हंसराज गुर्जर कर रहे हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी पुलिस निरीक्षक अमरसिंह और रतननगर थाना के ड्राइवर बनवारीलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62